द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में 1000 करोड़ के अवैध खनन मामले में ईडी ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ईडी ने भगवान भगत और टिंकल भगत को गिरफ्तार कर लिया है। ये दोनों पंकज मिश्रा के सहयोगी हैं। बता दें कि अवैध खनन मामले में बीते 29 जुलाई 2022 को टिंकल भगत समेत छह लोगों के खदान की जांच भी की गई थी। जिसके बाद ईडी ने बीते तीन अगस्त 2022 को टिंकल भगत समेत अन्य लोगों से ईडी ऑफिस में पूछताछ की थी। जानकारी हो कि इसी मामले में ईडी ने बुधवार रात कृष्णा साहा को गिरफ्तार किया है।

क्या है मामला
जानकारी हो कि ईडी ने 8 जुलाई 2022 को भगवान भगत और टिंकल भगत समेत 15 लोगों के ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की थी। इस दौरान ईडी ने कई जरूरी कागजातों को जब्त किया था। बता दें कि टिंकल भगत का मिर्जाचौकी में पत्थर का खदान है। वहीं भगवान भगत का बरहड़वा में पत्थर का खदान है। इस इलाके से बिहार व बंगाल के अधिसंख्या ठिकानों पर पत्थर की सप्लाई होती थी।पंकज मिश्रा सीधी तौर पर अवैध खनन को संचालित कर रहा था। वैसे अवैध खनन के पत्थर की ढुलाई में उसे कृष्णा कुमार साहा, भगवान भगत, टिंकल भगत, विष्णु कुमार यादव व अन्य सहयोग करते थे।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N