logo

Ranchi : प्रेम प्रकाश के करीबियों के घर छापा, छापेमारी में मिला कंबोडिया का कछुआ

kacuaa.jpg

रांचीः
लालपुर क्षेत्र में होटल लैंडमार्क समीप गर्ल्स हॉस्टल के पास बिल्डर मनोज सिंह के यहां आयकर विभाग की छापेमारी चल रही है। बिल्डर मनोज सिंह प्रेम प्रकाश के करीबी हैं। पूरा मामला मनी लांड्रिंग में चल रही ईडी की कार्रवाई से जुड़ा है। ईडी की टीम आयकर के अधिकारियों के साथ मिलकर यह कार्रवाई कर रही है। बिल्डर मनोज सिंह को गृह सचिव के बहनोई निशित केसरी का करीबी भी बताया जा रहा है।


कछुआ बरामद हुआ
 प्रेम प्रकाश के रांची, हरमू स्थित आवास से थोड़ी देर पहले कछुआ मिला है। बताया जा रहा है कि यह कछुआ कंबोडिया का है। छापेमारी अब भी जारी है।