logo

Ranchi : सीए शिवशंकर जयपुरिया के ठिकानों पर ईडी ने की छापेमारी

सीए शिवशंकर जयपुरिया के ठिकानों पर ईडी ने की छापेमारी

रांची:


सीए शिवशंकर जयपुरिया के मोरहाबादी और अशोक नगर स्थित ठिकानों पर ईडी की टीम ने छापेमारी की। ईडी की टीम कागजातों को खंगाला।  छापेमारी के दौरान सुरक्षा का कड़ा प्रबंध किया गया था। किसी को भी अंदर और बाहर जाने नहीं दिया जा रहा था।

इस छापेमारी में सीआरपीएफ की भी मदद ली गई। स्थानीय पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगने दी और टीम छापेमारी के लिए पहुंच गई। सीए शिवशंकर जयपुरिया के झारखंड के कई बड़े राजनीतिज्ञों से संबंध बताया जा रहा है। ईडी की टीम रांची के 11 अलग-अलग जगहों पर छापेमारी करने पहुंची थी।