logo

10 घंटे की पूछताछ के बाद आईएएस छवि रंजन को ईडी ने छोड़ा

1548.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन से सोमवार को ईडी ने करीब 10 घंटे की लंबी पूछताछ की। पूछताछ के बाद उन्हें घर जाने दिया। छवि रंजन से ईडी ने सेना की जमीन घोटाले के अलावा इससे जुड़े अन्य मामलों में भी पूछताछ की। बताते चलें कि रांची के पूर्व डीसी को तीसरी बार समन भेजकर ईडी ने 24 अप्रैल को सुबह 11 बजे हाजिर होने कहा था। मगर इससे आधा घंटा पहले ही सुबह 10:30 बजे आईएएस छवि रंजन ईडी के जोनल ऑफिस पहुंच गए थेबता दें कि पहले के दो समन में छवि रंजन हाजिर नहीं हुए थे। ऐसे में तीसरा समन जारी कर ईडी ने हिनू स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचने को कहा गया। अगर आज छवि रंजन हाजिर नहीं होते हैं तो मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ईडी ने  सबसे पहले उन्हें 17 अप्रैल को समन जारी कर 21 अप्रैल को ईडी क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचने कहा था। लेकिन उन्होंने अपने वकील के माध्यम से दो हफ्ते का समय मांगा था। जिसे ईडी ने अस्वीकार कर दिया था। ईडी ने दोबारा समन जारी कर 21 अप्रैल को ही शाम चार बजे तक ऑफिस आने को कहा था। लेकिन वे हाजिर नहीं हुए। इसके बाद ईडी ने तीसरा समन जारी कर 24 अप्रैल को दफ्तर पहुंचने को कहा था।

13 अप्रैल को ईडी ने की थी छापेमारी
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आइएएस अधिकारी छवि रंजन, सीओ, राजस्व कर्मचारी सहित कई जमीन माफियाओं के यहां एक साथ 13 अप्रैल को छापेमारी की थी। गौरतलब है कि छवि रंजन सहित अंचलाधिकारियों पर नियमों का उल्लंघन कर जमीन की खरीद-बिक्री को मंजूरी देने का आरोप है। बताया जा रहा है कि रांची के बरियातू स्थित सेना के कब्जे वाली 4.55 एकड़ जमीन की खरीद-बिक्री मामले में ईडी ने यह कार्रवाई की। बता दें कि रांची में सेना की जमीन की रजिस्ट्री के मामले में रांची जिला प्रशासन की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। दोनों ही जगहों पर जमीन की खरीद करने वाले, रजिस्ट्री करने वाले व्यक्ति, सरकारी पदाधिकारी जिनकी भूमिका रजिस्ट्री म्यूटेशन में है, वह ईडी के रडार पर हैं। सेना जमीन खरीद में फर्जीवाड़ा के मामले में ईडी मनी लाउंडिंग के पहलूओं पर जांच कर रही है। सेना से मिले दस्तावेजों के मुताबिक जमीन की खरीद बिक्री में बड़ी गड़बड़ी की पुष्टि भी हुई है।