logo

दिल्ली : सोनिया गांधी से आज भी ईडी करेगी पूछताछ, संसद से सड़क तक विरोध प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

sonia_ji.jpg

रांचीः
नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से आज फिर ईडी (ED) पूछताछ करेगी। बुधवार को एक बार फिर वह ईडी के सामने पेश होंगी। इसे लेकर कांग्रेसियों में आक्रोश है। कांग्रेस नेता आज भी ईडी की इस कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन के लिए तैयार है। कांग्रेस आज संसद से लेकर सड़क तक विरोध प्रदर्शन करेगी। सांसद जहां संसद में बैठक करके आज विरोध प्रदर्शन की रणनीति बनाएंगे तो वहीं कांग्रेस हेडक्वार्टर में भी बड़ी बैठक होने वाली है।  


मंगलवार को भी हुई थी पूछताछ
बता दें कि मंगलवार को सोनिया गांधी ने ईडी से पूछताछ की थी। कल उनसे करीब 50 सवाल पूछे गये थे। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ‘जेड प्लस’ सुरक्षा घेरे में अपने बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ मंगलवार 11 बजे ईडी के दफ्तर पहुंची थीं। प्रियंका गांधी ईडी के दफ्तर में ही रुक गईं, जबकि राहुल गांधी तुरंत वहां से निकल गए थे।  21 जुलाई को भी सोनिया गांधी से पूछताछ हुई थी। उस वक्त सोनिया गांधी ने ईडी के 28 सवालों के जवाब दिए थे। 


रांची में भी प्रदर्शन 
इधर रांची में भी कांग्रेस नेताओं का प्रदर्शन मंगलवार को जारी था। रांची के मोरहाबादी मैदान में कांग्रेसियों ने सत्याग्रह किया। उनका कहना है कि केंद्र सरकार एजेंसियों का दुरूपयोग करके कांग्रेस को परेशान कर रही है, लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं। हम झुकने वाले नहीं हैं।