logo

बड़ी खबर : पत्थर कारोबारी कृष्णा साहा को ईडी ने 5 दिनों के रिमांड पर लिया

WhatsApp_Image_2023-07-06_at_5_28_16_PM.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पत्थर कारोबारी कृष्णा कुमार साहा को आज ईडी के विशेष कोर्ट में पेश किया गया। जहां ईडी ने कोर्ट से सात दिनों की रिमांड मांगी थी। जिसपर ईडी ने पांच दिनों की रिमांड दी है। बता दें कि बुधवार रात 11 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद ईडी ने साहा को गिरफ्तार किया है। कृष्णा साहा पंकज मिश्रा के करीबी माने जाते है। उन्हें भी साहिबगंज में 1000 करोड़ के अवैध खनन मामले में गिरफ्तार किया गया है। ईडी ने जब उससे पूछा कि पूर्व में ही उसके खदान में अनियमितता का मामला उजागर हो गया था तो उसने अवैध पत्थर खनन कैसे जारी रखा। इसपर वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। अवैध खनन मामले में कृष्णा साहा पर लगे आरोपों की पुष्टि के बाद ईडी ने उसे गिरफ्तार किया है। शाहा को आज ईडी के विशेष अदालत में पेश किया जाएगा, जहां उसे रिमांड पर लेने के लिए ईडी कोर्ट से आग्रह करेगी।

मजदूर की मौत को ईडी ने गंभीरता से लिया
कृष्णा कुमार साहा के खिलाफ ईडी को पुख्ता साक्ष्य मिले थे। लेकिन साहिबगंज में साहा के द्वारा अवैध खनन की गतिविधियां जारी रखी गईं थी। बीते सप्ताह कृष्णा कुमार साहा के पतना अंचल क्षेत्र के चपांडे पहाड़ पर अवैध खनन साइट पर दुर्घटना में दो मजदूरों की मौत हो गई थी। इस मामले में साहिबगंज के रांगा थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। ईडी ने इस केस में भी नया ईसीआईआर दर्ज करने का फैसला लिया है। अवैध खनन बंद नहीं होने की वजह से हादसे की जानकारी ईडी को मिली थी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N