logo

बड़ी खबर : PLFI के सुप्रीमो दिनेश गोप से ईडी करेगी पूछताछ, ये है बड़ी वजह..

dineshgopefollowup2023-07-02_at_5_44_29_PM.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (PLFI) के सुप्रीमो दिनेश गोप से जुडी बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। दरअसल ईडी सोमवार को दिनेश गोप से रांची के होटवार जेल में पूछताछ करेगी। गोप से टेरर फंडिंग से अर्जित राशि की मनी लांड्रिंग केस में पूछताछ होगी। आपको बता दें बीते 21 माई को दिनेश गोप को झारखंड पुलिस और एनआइए की संयुक्त टीम की सहयोग से दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद एनआईए रिमांड में लेकर पूछताछ कर रही थी। दिनेश की गिरफ्तारी झारखंड पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि मानी गयी थी। दिनेश पर झारखंड पुलिस ने 25 लाख और एनआईए ने 5 लाख का इनाम रखा था। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT