logo

PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप से आज फिर ED करेगी पूछताछ, काले कारोबार का खुलेगा राज

dinesh_gope1.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
टेरर फंडिंग मामले में PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप से आज फिर ED पूछताछ करेगी। सोमवार को ईडी ने गोप से जेल में पूछताछ की थी। पूछताछ के दौरान दिनेश से उसकी आर्थिक स्रोतों के अलावा दूसरी उग्रवादी संगठनों से उसके संबंधों के बारे में सवाल पूछे गए। गोप से लेवी देने वालों की विस्तृत जानकारी मांगी गई है। वहीं जानकारी मिली है कि इस पूछताछ में ईडी को कई अहम जानकारी मिली है। बता दें बीते 21 मई को दिनेश गोप को झारखंड पुलिस और एनआइए की संयुक्त टीम की सहयोग से दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद एनआईए रिमांड में लेकर पूछताछ कर रही थी। उसके बाद ईडी भी गोप से सवाल कर रही है। दिनेश की गिरफ्तारी झारखंड पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि मानी गयी थी। दिनेश पर झारखंड पुलिस ने 25 लाख और एनआईए ने 5 लाख का इनाम रखा था। 


शेल कंपनियों में भी किया निवेश
मिली जानकारी के अनुसार दिनेश गोप ने अपना आतंक दिखाकर लोगों से जो पैसे वसूले थे।उसका निवेश शेल कंपनियों में भी किया है। इन कंपनियों का संचालन उसकी दोनों पत्नियां करती थीं। शेल कंपनियों के नाम का भी खुलासा हो चुका है। नोटबंदी के बाद दिनेश गोप का एक सहयोगी भी गिरफ्तार किया गया था। उसने स्वीकार किया था कि वह दिनेश गोप के पुराने नोट को बदलने आया था।


नेताओं और पुलिस से सांठगांठ की भी जांच कर सकती है ईडी
ईडी दिनेश गोप से रुपयों के लेनदेन से लेकर नेताओं और पुलिसवालों के उसकी साठगांठ पर भी पूछताछ कर सकती है। इससे पहले ईडी दिनेश गोप को विदेशी हथियार बेचने के नाम पर ठगी करने वाले निवेश पूछताछ की जा चुकी है। निवेश को पिछले साल गिरफ्तार किया गया था. वह अभी जेल में है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT