logo

टेट पास सहायक शिक्षकों ने निकाला न्याय मार्च, शिक्षा मंत्री ने की वार्ता; एक सप्ताह बाद फिर होगी बातचीत 

news076.jpg

रांची 

टेट पास सहायक शिक्षकों से आज शिक्षा मंत्री बैद्यनाथ राम ने वार्ता की और उनको एक सप्ताह बाद फिर से बातचीत के लिए बुलाया। इससे पहले टेट सफल सहायक अध्यापक संघ के बैनर तले राज्य के सभी जिलों से करीब 5 हजार टेट पास सहायक अध्यापकों ने शिक्षा मंत्री आवास के समक्ष न्याय मार्च  में भाग लिया। पारा शिक्षक पुरानी विधानसभा के समक्ष एकत्रित हुए और वहां से शिक्षा मंत्री के आवास की ओऱ कूच किया। लेकिन भारी संख्या में तैनात पुलिस प्रशासन ने मंत्री आवास से पहले ही उनको रोक दिया। इस बीच कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मची।

इसी माहौल में प्रशासन के द्वारा मंत्री से वार्ता की बात कही गई। इसके बाद प्रदेश कमेटी की ओऱ से से 11 व्यक्तियों के नाम की सूची  वार्ता के लिए प्रशासन को दी गयी। इसके जवाब में प्रदेश के 5 सदस्यो से मंत्री आवास में मंत्री से वार्ता हुई। वार्ता के बाद पारा शिक्षकों को मंत्री की ओर से पुन: वार्ता के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया। इसके बाद आंदोलन को स्थगित कर दिया गया। 

न्याय मार्च में प्रमोद कुमार, मिथिलेश उपाध्याय, सीमांत घोषाल, मीना कुमारी, महेश मेहता, राजेन्द्र प्रसाद, गौरव कुमार, राजकिशोर महतो, अजय कुमार, जितेन्द्र कुमार, अरविंद कुमार, कालीनाथ शाहदेव समेत जिला के दिनेश महतो, ब्रजेश कुमार यादव, बबलू घोष, मनोज यादव, संतोष मंडल, दिनेश महतो, बिन्दु सिंह, गीता कुमारी,  दीपिका कुमारी, अजय नायक, प्रवीण कुमार, संनीफ अंसारी, आजम अंसारी, रामेश्वर महतो, कैलाश यादव, विवेक कुमार, विनोद यादव, कामेश्वर कुमार, आदित्य कुमार, तुफैल अंसारी, विनोद मुंजरी सहित सभी 24 जिलों के  हजारों टेट पास पारा शिक्षक उपस्थित हुए। 


 

Tags - Education Minister TET teachers Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand latest News