logo

झारखंड में भी दिखेगा 'रेमल' का असर, तेज हवाओं के साथ होगी बारिश; अलर्ट 

ीासोत.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
चक्रवाती तूफान रेमल का असर झारखंड में भी दिखेगा। इसको लेकर मौसम केंद्र ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज इसका असर सबसे अधिक संथानल परगना और कोल्हान में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, तूफान बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल के सागरद्वीप में तट से टकराया है। इसलिए सोमवार को पूरे राज्य में बादल छाये रहेंगे। कोल्हान और संताल में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के अनुमान हैं। यहां बारिश भी हो सकती है। 


रेमल ने लिया विक्राल रूप 
राजधानी रांची व आसपास के इलाकों में 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। कहीं-कहीं वज्रपात की भी आशंका है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि चक्रवाती तूफान ‘रेमल’ ने प्रचंड रूप ले लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों और कोलकाता व आसपास के क्षेत्रों में भारी वर्षा की संभावना जताई है। विभाग ने बताया कि ‘रेमल’ के तटों पर पहुंचने पर 110 से 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और उनका वेग 135 किलोमीटर प्रति घंटे तक होगा, जिससे कोलकाता, हावड़ा, हुगली और पूर्व मेदिनीपुर जिले प्रभावित होंगे। 


रेमल को लेकर जारी हुआ अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने दो दिनों के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। बताया गया कि 27 मई को निकटवर्ती मध्य हिस्से यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी के अलावे उत्तर पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, धनबाद, गिरिडीह, पाकुड़, जामताड़ा और साहिबगंज के साथ-साथ दक्षिणी हिस्से यानी पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां में मेघगर्जन के साथ 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा बहने की संभावना है।

आज रद्द रहेगी रांची-कोलकाता विमान सेवा
रेमल के असर को देखते हुए सोमवार को कई फ्लाइट्स रद्द रहेंगी। रांची से कोलकाता के लिए इंडिगो की तीन फ्लाइट उड़ान भरती है। सभी फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया है। बता दें कि रविवार को कोलकाता-रांची के बीच विमान सेवा रद्द रही। 

Tags - Remal Remal Jharkhand Bay of Bengal Remal in Bay of Bengal Effect of Remal Jharkhand Remal Cyclone