logo

चाय पर चर्चा कार्यक्रम के जरिये कांग्रेस का मेनिफेस्टो घर-घर तक पहुंचाने की कवायद 

tea.jpeg

रांची
आदित्य विक्रम जयसवाल के नेतृत्व में आज करमटोली चौक स्थित प्रेस क्लब में असली चाय पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से यूथ आइकॉन, बिजनसमैन एवं हर वर्ग के प्रबुद्धजन ने विज़न फॉर झारखण्ड पर अपनी प्रतिक्रिया दी। आदित्य विक्रम ने कांग्रेस पार्टी के मेनिफेस्टो पर ज़ोर डालते हुए कहा कि पार्टी ने सबसे बेहतरीन मेनिफेस्टो प्रस्तुत किया है। इसमें  हर वर्ग के लिए एक सोच और न्याय किया है। अगर हम सत्ता में आये तो ये सारे वादे धरातल पर पूरा कर देश हित में एक नया कदम बढ़ायेंगे। मौक़े पर मीनाक्षी सिंह, डॉक्टर रीमा खलखो, रवि खलखो, अभ्युदय एनजीओ के फाउंडर हरनयन नदीम, भानु प्रताप सिंह, अनुष्का चौधरी, विद्याकर कुंवर,जैनेट एंड्रयू, ऐलन एंड्रयू, प्रखर मोदी आदि लोगो ने अपनी प्रतिक्रिया दी।

इन्होंने किया संबोधित 

इस अवसर पर आदित्य विक्रम जयसवाल ने रामधारी सिंह दिनकर की एक पंक्ति  बालते हुए कहा, आजकल हमलोग रचना नहीं, आलोचना करते हैं। आज हमलोगों ने जुमला वाली चाय की चर्चा को नजरअंदाज कर असली चाय पर चर्चा की शुरूआत की है। मीनाक्षी सिंह ने कहा कि जो सरकार महिलाओं की सुरक्षा, किसानों, युवाओं, रोज़गार और देश की इकॉनमी ग्रोथ के बारे में सोचे, वही सरकार सत्ता में आकर सही कार्य कर सकती है। अभ्युदय एनजीओ के फाउंडर हरनयन नदीम ने कहा झारखंड राज्य में जितनी रफ़्तार से विकास होनी चाहिए उतनी नहीं हो पायी है। अनुष्का ने कहा, महिलाओं की सुरक्षा हेतु अच्छे क़ानून बने ताकि महिला निर्भीक होकर समाज में अपना योगदान दे सके। असली चाय की चर्चा कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रमोद कुमार जयसवाल, राहुल, कैप्टेन अमरेन्द्र सिंह, हरीश प्रभाकर, कृष्णा सहाय, संजीव महतो, अनिल सिंह, आसिफ़ ज़ियाऊल ,इरफ़ान ख़ान, आर्या कुमारी, मुस्कान, खेमिस हेमब्रॉम, सक्षम श्रीवास्तव, वंदना, स्वीटी कुमारी,सांखी अग्रवाल आदि लोग मौजूद थे।

इन विषयों पर की गयी चर्चा 
कार्यक्रम में मुख्य रूप से डेली वेज वर्कर्स, कांग्रेस मेनिफेस्टो, मनरेगा, 25 लाख का हेल्थ कवर, अर्बन क्षेत्र के लिए अलग योजना, हर वर्ग से करप्शन हटाने के लिए एक अलग बॉडी का निर्माण, क्लाइमेट कंट्रोल रिन्यूएबल एनर्जी अवेयरनेस प्रोग्राम, टूरिज्म कॉरिडोर का निर्माण, रोड सेफ्टी बोर्ड का निर्माण, माइनॉरिटीज़ पर अच्छा क़ानून बनाना, जीडीपी, लॉकडाउन के कारण जो नुक़सान हुआ उसपर विचार करना, एडमिनिस्ट्रेटिव करप्शन, अच्छी गवर्नेंस की व्यवस्था, सस्टेनेबल इकोनॉमिक डेवलपमेंट पालिसी, महिलाओं की सुरक्षा, महिला आयोग द्वारा महिलाओं की सुरक्षा हेतु अच्छे क़ानून बने, ब्लॉगर सोसायटी अवेयरनेस प्रोग्राम, चाइल्ड वेलफेयर से अनुरोध नशा मुक्ति आदि विषयों पर चर्चा हुई। 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - congressLok Sabha ElectionmanifestoJharkhand News