logo

योगा टीचर का पार्थिव शरीर रांची लाने की कवायद तेज, वियतनाम में गंवाई जान; परिजनों से मिले DC

योगा टीचर का पार्थिव शरीर रांची लाने की कवायद तेज, वियतनाम में गंवाई जान; परिजनों से मिले DC

रांची 

Ranchi News: वियतनाम में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले (Ranchi yoga teacher dies in Vietnam) रांची के योगा शिक्षक राजा कुमार बंसी का पार्थिव शरीर स्वदेश वापस लाने की उम्मीद बढ़ गई है। मंगलवार को रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ( Deputy Commissioner Manjunath Bhajantri) ने मृतक राजा के परिजनों से मुलाकात की और भरोसा दिया कि रांची जिला प्रशासन (Ranchi District Administration) राजा कुमार बंसी का पार्थिव शरीर रांची लाने के लिए प्रयासरत है। डीसी ने जानकारी दी है कि सरकार के निर्देश पर यह प्रयास किया जा रहा है।  गौरतलब है कि रांची के कैलाश नगर (Ranchi Kailash Nagar) निवासी राजा कुमार बंसी की वियतनाम में बीते 25 सितंबर को एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।   

 

 


रांची जिला प्रशासन उठा रहा प्रशासनिक कदम
उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने जानकारी दी है कि जिला प्रशासन राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पार्थिव शरीर को शीघ्र रांची लाने हेतु सभी आवश्यक प्रशासनिक कदम उठाए जा रहे हैं। संबंधित विभागों से समन्वय कर हर संभव सहायता प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। उपायुक्त ने बताया कि शोकाकुल परिवार को राहत पहुंचाने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।


25 सितंबर को सड़क हादसे में घायल हो गये थे
गौरतलब है कि रांची निवासी राजा कुमार बंसी बीते कुछ महीनों से वियतनाम में योगा शिक्षक के रूप में काम करते थे। घटना वाले दिन वह एक घर में योगा सिखाकर स्कूटी से अपने साथी के साथ घर लौट रहे थे। इस दौरान बारिश हो रही थी और सड़क पर काफी फिसलन थी। इस वजह से उनकी स्कूटी सड़क पर फिसली और सामने से आ रही कार से जा टकराई। हादसे  में राजा कुमार बंसी के सिर पर गंभीर चोट लगी और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे में राजा का साथी भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसकी भी मौत की सूचना है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। 
द फॉलोअप संवाददाता सनी शारद ने इस विषय पर एक ग्राउंड रिपोर्ट की थी। रिपोर्ट पर स्टेट माइग्रेंट कंट्रोल रूप ने संज्ञान लिया और जानकारी दी थी कि विदेश मंत्रालय को इस संबंध में ईमेल किया गया है और श्रम मंत्रालय द्वारा भी लगातार निगरानी की जा रही है।


 

Tags - Ranchi Yoga Teacher Vietnam Accident Raja Kumar Bansi Body RepatriationJharkhand Khabar Update Latest Jharkhand News