logo

छोटी बहन के सामने बड़ी बहन का किया गैंगरेप, पुलिस ने 2 को किया गिरफ्तार

rape24.jpeg

*पलामू: *

द फॉलोअप डेस्क
पलामू जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दो आरोपियों ने एक नाबालिग लड़की के साथ उसकी छोटी बहन के सामने ही सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता अपनी छोटी बहन के साथ पंजाब जा रही थी और सोमवार को डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर रुकी थी। उसी दौरान सोनू कुमार और सुमित कुमार सोनी नामक दो युवक उनके पास आए। उन्होंने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर दोनों बहनों कोअपने साथ चलने के लिए मजबूर किया। वे उन्हें चैनपुर के एक सुनसान इलाके में ले गए, जहां उन्होंने छोटी बहन के सामने ही बड़ी बहन के साथ गैंगरेप किया।
इसके बाद आरोपी दोनों बहनों को मेदिनीनगर ले गए। मेदिनीनगर के सद्दीक मंजिल चौक पर पहुँचते ही छोटी बहन ने हिम्मत दिखाई और चलती बाइक से छलांग लगाकर मदद के लिए चिल्लाना शुरू कर दिया। उसका शोर सुनकर स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी चैनपुर के शाहपुर इलाके के रहने वाले हैं।


 

Tags - palamu gangrape case latest palamu uNews palamu News Updates Latest jharkhand news jharkhand News updates latest jharkhand News jharkhand News Updates palamu gangrape news ganjrape News gangrape News Updates latest palamu news palamu news Updat