logo

तमाड़ के बारेडीह गांव में बुजुर्ग की गला काटकर हत्या,  जांच में जुटी पुलिस

bujurg1.jpg

तमाड़/रांची:

राजधानी रांची के तमाड़ थानाक्षेत्र अंतर्गत बारेडीह गांव में बुजुर्ग व्यक्ति की गला काटकर हत्या कर दी गई। घटना, बुधवार दोपहर 3 बजे की है। मृतक की पहचान बारेडीह गांव निवासी गोविंद महतो के रूप में की गई है। बताया जाता है कि गोविंद महतो परिवार के साथ खान में धान का बिचड़ा बोने के लिए गया था। बिचड़ा डालने के बाद गोविंद घर लौटते समय एक पेड़ के नीचे सुस्ता रहा था कि तभी अज्ञात हमलावरों ने उनकी गर्दन पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर दिया। हमले में घटनास्थल पर ही गोविंद की मौत हो गई। 

हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
परिजनों को सूचना मिलने तक हमलावर भाग चुके थे। घटना की जानकारी देर शाम को पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। बताया जा रहा है कि शव को गुरुवार को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 
 

Tags - Old Man KilledTamarMurderMurder NewsCrime News