द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के 5.66 लाख बुजुर्गों के लिए केंद्र की ओर से बड़ी खबर सामने आ रही है। केंद्र की मोदी सरकार आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 70 साल या उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए वय वंदना कार्ड जारी करने वाली है। वहीं, झारखंड में भी इस योजना के अंतर्गत बुजुर्गों के लिए वय वंदना कार्ड की शुरूआत हो गयी है। इससे राज्य के लगभग 5,66,246 बुजुर्गों को लाभ मिलेगा।
क्या होगा फायदा
बता दें कि आयुष्मान भारत आरोग्य योजना के तहत 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग लोगों के लिए केंद्र सरकार ने वय वंदना कार्ड बनाने की घोषणा की थी। इस योजना के तहत इन बुजुर्गों को 5 लाख तक की मुफ्त चिकित्सा का लाभ मिलेगा।
वहीं, जानकारी हो कि वय वंदना कार्ड केवल उन लोगों के लिए मान्य होगा, जिनकी आयु 70 साल या उससे अधिक है। यह कार्ड केवल उनके ही लिए बनाया जाएगा। बता दें कि कार्ड बनवाने के लिए बुजुर्गों के पास आधार कार्ड होना जरूरी है। बुजुर्ग अपने आधार कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन वय वंदना कार्ड बनवा सकते हैं। वे अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या प्रज्ञा केंद्र में जाकर भी ऑनलाइन इस कार्ड को बनवा सकते हैं।