logo

लापरवाही : बिल का भगुतान नहीं करने वाले 40 हजार उपभोक्ताओं की कटेगी बिजली, तीन माह के बकायेदार भी नहीं बख्शे जाएंगे

a10b976b-ed5f-4444-ba80-a526c8778ed9.jpg

रांचीः

झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड बकायेदारों का बिजली कनेक्शन काटने की तैयारी में है। जनवरी में निगम ने रांची से 82 करोड़ रुपये राजस्व वसूली का लक्ष्य रखा है। विद्युत आपूर्ति क्षेत्र रांची के महाप्रबंधक पीके श्रीवास्तव ने पिछले महीने हुई 62.67 करोड़ की राजस्व वसूली पर असंतोषजनक जताया है। इस बार 70 टीमों को राजस्व वसूली के काम नें लगाया गया है। खूंटी से तीन करोड़ रुपये वसूली का लक्ष्य रखा गया है। 


 

10 हजार से ऊपर वालों की कटेगी बिजली 
रांची सर्किल में 10 हजार से ऊपर जिनका भी बकाया है उनका कनेक्शन काटने की तैयारी की गयी है। ऐसे बकायेदारों की संख्या लगभग 40 हजार है। इसको लेकर सघन छापेमारी के निर्देश दिये गये हैं। अभियान के दौरान यह भी देखा जाएगा कि जिन उपभोक्ताओं ने तीन महीने से बिजली बिल नहीं चुकाया है उनका भी कनेक्शन कटेगा। जनवरी में 82 करोड़ रुपये राजस्व वसूलने का लक्ष्य तय किया गया है। 

कहां से कितनी होगी वसूली 
रांची सेंट्रल 11 करोड़, कोकर 17 करोड़, न्यू कैपिटल 09 करोड़, डोरंडा 13 करोड़, रांची पूर्वी 14 करोड़, रांची पश्चिमी 15,  करोड़, खूंटी 03 करोड़