logo

रांची के रुक्का डैम के पास हाथी दिखा, स्थानीय लोगों में डर का माहौल 

ELEPHANT_IN_RUKKA.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
राजधानी रांची के रुक्का डैम के पास एक जंगली हाथी के भटकने से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। सोमवार को लोगों ने हाथी को ओरमांझी की ओर से सालहन बस्ती की तरफ जाते देखा। हाथी को देखकर लोग डर गए और तुरंत वन विभाग व पुलिस को सूचना दी। हाथी जंगल से भटक कर आबादी वाले इलाके में पहुंच गया, जिससे स्थानीय लोग काफी सहमे हुए हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार लगातार जंगलों में पेड़ों की कटाई और भोजन की कमी की वजह से हाथियों का जंगल छोड़कर गांवों की ओर आना अब आम हो गया है। रांची के आसपास के इलाकों में हाथियों की आवाजाही बढ़ गयी है। इससे लोगों में भय का माहौल है क्योंकि पिछले कुछ महीनों में हाथियों के हमले से कई लोगों की जान जा चुकी है। वन विभाग ने लोगों से हाथी के आसपास न जाने और शांत रहने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि हाथियों को जंगल की ओर वापस भेजने की कोशिश जारी है।

Tags - Jharkhand News Ranchi News Ranchi Latest News Ranchi Hindi News Elephant