logo

रांची विश्वविद्यालय के कर्मचारी आज मुंह पर पट्टी बांधकर निकालेंगे मौन जुलूस, यह है मांग

आरयू.jpg

द फॉलोअप डेस्क

रांची विवि मुख्यालय व पीजी विभाग के कर्मचारी आज मौन जुलूस निकालेंगे। यह जुलूस वेतन निर्धारण अब तक पूरा नहीं करने के विरोध में निकाला जाएगा। सभी कर्मचारी दिन के 1 बजे मुंह में पट्टी बांध कर विवि मुख्यालय से अल्बर्ट एक्का चौक तक जायेंगे और फिर वापस विवि मुख्यालय लौट आयेंगे। बता दें कि कर्मचारियों ने मंगलवार को भी दो घंटे का कलमबंद हड़ताल किया था। कल मुख्यालय परिसर व पीजी विभाग में ही धरना दिया था। लेकिन आज अपनी मांगो के साथ सड़क पर उतरेंगे। यह जानकारी कर्मचारी नेता नवीन चंचल व अर्जुन राम ने दी है।

जानें क्या है मांग

कर्मचारियों की मांग है कि जल्द निदेशक का प्रभार किसी को दिया जाए ताकि, वेतन निर्धारण रिपोर्ट पर साइन हो सके। बता दें कि अब तक फोर्थ ग्रेड के 44 कर्मियों, थर्ड ग्रेड के 75 कर्मी और कॉलेज के 145 कर्मियों का वेतन निर्धारण नहीं हो सका है। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनका वेतन निर्धारित नहीं किया गया तब तक यह आंदोलन वह करते रहेंगे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N