logo

गिरिडीह में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, एक को लगी गोली

मुठभेड.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गिरिडीह में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस दौरान दोनों ओर से ताबातोड़ गोलियां चली। इस मुठभेड़ में एक अपराधी को गोली लगी है। जिसका इलाज धनबाद में चल रहा है। फिलहाल उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। वहीं बाकी अपराधी खुद को पुलिस पर भारी पड़ता देख मौके से फरार हो गए। पुलिस इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है।


अपराधियों के मूवमेंट की पुलिस को मिली सूचना 
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार और शनिवार की देर रात कुछ अपराधियों के मूवमेंट की सूचना डुमरी अनुमंडल के हरलाडीह पुलिस को मिली थी। इसी सूचना पर पुलिस की टीम में अपराधियों को पकड़ने के लिए इलाके में घेरबंदी की। पुलिस की घेरबंदी को देखकर अपराधी स्विफ्ट कार पर सवार होकर भागने की फिराक में थे। जिसका पीछा पुलिस की टीम ने किया। दूसरी तरफ डुमरी अनुमंडल की पुलिस ने इसकी सूचना सदर अनुमंडल पुलिस को दी। अपराधियों की घेरबंदी में मुफस्सिल पुलिस भी जुट गई। दोनों तरफ से पुलिस की घेराबंदी देख अपराधिक गिरिडीह की तरफ भागने लगे।


जांच में जुटी पुलिस
भागने के दौरान अपराधी एक निर्माणाधीन पुलिया के पास आकर फंस गए। यहां से अपराधियों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू की। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। जिसमें एक अपराधी को गोली लगी है। वहीं बाकी भागने में सफल रहे। पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N