logo

चाईबासा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक महिला समेत 2 नक्सली ढेर 

NAXAL4.jpg

द फॉलोअप डेस्क
चाईबासा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इसमें 2 नक्सली मारे गए हैं। पुलिस के अनुसार, यह मुठभेड़ सोनुवा थाना क्षेत्र के जंगलों में हुई है। मारे गए नक्सलियों में से एक की पहचान जोनल कमांडर संजय गंझू के रूप में हुई है, जबकि दूसरी एक महिला नक्सली है। वह एक करोड़ के इनामी नक्सली अनल दा की करीबी बताई जा रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार झारखंड पुलिस, सीआरपीएफ और जैगुआर की टीम नक्सल प्रभावित बिलाटी टोला के जंगल में सर्च ऑपरेशन के लिए निकली थी। सुबह करीब 7 बजे जवान जंगल में आगे बढ़ रहे थे, तभी नक्सलियों ने उन पर घात लगाकर हमला कर दिया। सुरक्षाबलों ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें 2 नक्सली मारे गए। मुठभेड़ के दौरान जब सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला, तो नक्सली भारी दबाव में आ गए और जंगल की आड़ लेकर भाग निकले। 

इसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च अभियान तेज कर दिया है। अब तक 2 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के कुछ हथियार भी जब्त किए हैं। हालांकि जंगल में मोबाइल नेटवर्क नहीं होने के कारण पूरी जानकारी अभी साझा नहीं की जा सकी है। झारखंड पुलिस के आईजी अभियान अनमोल वी होमकर मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों का उत्साह बढ़ाने के लिए चाईबासा पहुंचे। पुलिस मुख्यालय जल्द ही आधिकारिक बयान जारी करेगा। 


 

Tags - Chaibasa News Chaibasa News Encounter 2 Naxalites killed