धनबाद:
धनबाद बैंक मोड़ स्थित मुथूट फिनकॉर्प (Muthoot Fincorp) के कार्यालय में लुटने की मंशा से घुसे लुटेरों और पुलिस (Jharkhand Police) के बीच मुठभेड़ हो गई है। दोनों ओर से ताबातोड़ फायरिंग की गई। मिली सूचना के अनुसार पुलिस ने एक डकैत को ढ़ेर कर दिया है साथ ही दो डकैत को गिरफ्तार भी कर लिया है। वहीं दो डकैत की तलाश जारी है। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी की स्थिति बनी हुई हैं।
