लातेहार:
झारखंड के लातेहार (latehar) में सुरक्षाबलों (security forces) को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों द्वारा इलाके में सर्च अभियान (Search Operation) चलाया गया। जिस दौरान सुरक्षाबलों और नक्सली संगठन के बीच मुठभेड़ हो गई। सर्च अभियान के दौरान सुरक्षाबलों के हाथ भारी मात्रा में हथियार और गोलियां लगी है। मुठभेड़ के बाद इलाके में तलाशी अभियान जारी है।
