logo

चाईबासा : सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 10 लाख का इनामी नक्सली अमित हांसदा ढेर

नक्सली_चाईबासा.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में रविवार की अहले सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चाईबासा के गोइलकेरा थाना क्षेत्र स्थित आराहासा पंचायत के रेलापराल जंगल में हुई इस मुठभेड़ में भाकपा माओवादी का जोनल कमांडर अमित हांसदा उर्फ अपटन मारा गया। अपटन पर झारखंड सरकार ने 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।
मारा गया नक्सली झारखंड के बोकारो जिले का रहने वाला था। चाईबासा पुलिस के अनुसार, सर्च अभियान के दौरान नक्सलियों ने अचानक पुलिस पर हमला कर दिया। नक्सलियों की गोलीबारी का सुरक्षाबलों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। दोनों ओर से चली गोलीबारी के बीच जवानों का दबाव बढ़ता देख कई नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले। हालांकि, 10 लाख के इनामी नक्सली अमित हांसदा मौके पर ही ढेर हो गया।


 

Tags - Latest Jharkhand News jharkhand News Updates latest jharkhand News Jharkhand News updates jharkhand news Jharkhand Naxali news naksali news Jharkhand jharkhand news updates latest naali news naxali news Updates Jharkhand News Updates