logo

सगाई के दिन ही प्रेमिका की हत्या, सुनियोजित साजिश का खुलासा; मुख्य आरोपी जमशेदपुर से गिरफ्तार

WhatsApp_Image_2026-04-25_at_2_15_47_PM1.jpeg

ओडिशा

ओडिशा के जगतसिंहपुर में सगाई के दिन ही एक युवती की हत्या के मामले में चौंकाने वाले तथ्य सामने आये हैं। प्रेमी युवक ने बीमा राशि और संपत्ति के लालच में सुपारी किलर के साथ मिलकर अपनी प्रेमिका की हत्या करवा दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी झारखंड के जमशेदपुर लौट आया, जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस घटना ने न केवल एक रिश्ते की क्रूर परिणति को उजागर किया, बल्कि योजनाबद्ध अपराध की गंभीरता को भी सामने रखा है।सगाई की दिन खेत में बुलाकर हत्या 
जगतसिंहपुर पुलिस ने जमशेदपुर के परसुडीह थाना पुलिस के सहयोग से खुखड़ीपाड़ा इलाके में छापेमारी कर मुख्य आरोपी सूर्यकांत स्वाईं को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उसे गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चापड़ और मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। एसपी अंकित कुमार वर्मा के अनुसार, 19 अप्रैल को सस्मिता दास की सगाई हुई थी और 10 मई को उसकी शादी तय थी। लेकिन इसी दिन आरोपी सूर्यकांत ने हत्या की पूरी साजिश को अंजाम दिया। उसने पहले से ही एक सहयोगी को सस्मिता की पहचान कराई और सगाई के दिन उसे फोन कर खेत में बुलाया, जहां चापड़ से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि सूर्यकांत स्वाईं जमशेदपुर में ऑटो शेयरिंग का कारोबार करता था, जबकि ओडिशा में नाव संचालन से भी जुड़ा था। वारदात के लिए वह अपने एक साथी के साथ स्कूटी से जमशेदपुर से जगतसिंहपुर पहुंचा और एक लॉज में ठहरा। इसके बाद योजना के अनुसार सस्मिता को खेत में बुलाकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया।प्रेमिका की संपत्ति और  बीमा के लालच में सुपारी किलर के साथ मिलकर हत्या की
घटना के बाद दोनों आरोपी स्कूटी से वापस जमशेदपुर लौट आए। रास्ते में जयसोल के पास हत्या में प्रयुक्त चापड़ फेंक दिया गया, जबकि जगतपुर के पास महानदी में कपड़े और मोबाइल फोन भी ठिकाने लगा दिए गए। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर इन सबूतों को बरामद कर लिया है। जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी ने सस्मिता के नाम पर 10 लाख रुपये की एलआईसी पॉलिसी ली थी, जिसमें वह स्वयं नामित था। इसके अलावा उसने उसके नाम पर जमीन भी खरीदी थी। पुलिस को आशंका है कि हत्या के पीछे बीमा राशि और संपत्ति पर कब्जा करना मुख्य उद्देश्य था। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपने साथी को हत्या के लिए दो लाख रुपये की सुपारी दी थी, जिसमें 20 हजार रुपये अग्रिम के तौर पर दिये गये थे। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है और जल्द गिरफ्तारी की बात कह रही है।

Tags - Odissa JharkhandJamsedpurCrime NewsBreaking