रांची:
राजधानी रांची (Ranchi) के ब्लांक चौक स्थित कांके जेनरल हॉस्पिटल (Kanke General Hospital) परिसर में ESIC के संयुक्त सहयोग से लाभुक मरीजों का मुफ्त उपचार किया जाएगा। इसका शुभारंभ बुधवार को हॉस्पिटल परिसर के निदेशक डॉ शंभु प्रसाद सिंह (Dr. Shambhu Prasad Singh) की मौजूदगी में किया गया। यहां अब ESIC कार्डधारक मुफ्त में इलाज करा सकेंगे।

मुफ्त उपचार किया जाएगा
इस मौके पर हॉस्पिटल के निदेशक डॉ शंभू ने कहा कि यहां नियमों के तहत चिकित्सकों के सहयोग से ESIC के संयुक्त सहयोग से लाभुक मरीजों का मुफ्त उपचार किया जाएगा। बता दें कि ESIC कार्डधारक मरीजों को उपचार की बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध कराई जायेंगी। लाभुक वे होंगे, जो किसी भी प्राइवेट (निजी) संस्थान में कार्यरत हैं। जिनकी मासिक आय 21,000 या उससे कम है। जिन संस्थानों में कर्मचारियों की संख्या 10 या 10 से अधिक है, ऐसे सभी कर्मचारी ESIC का लाभ ले सकते हैं।

क्या है ईएसआईसी बीमा
ईएसआईसी एक राज्य बीमा योजना है और बहुआयामी सामाजिक सुरक्षा प्रणाली है । इसमें बीमित व्यक्ति और उस पर आश्रित पारिवारिक सदस्यों को बीमा योग्य रोजगार में आने के दिन से चिकित्सा लाभ मिलता है। चिकित्सा हितलाभ उपलब्ध कराने का दायित्व राज्य सरकार का है। बीमाकृत व्यक्ति और उसके परिजनों के उपचार पर व्यय की कोई अधिकतम सीमा नहीं है। कांके जेनरल हॉस्पिटल अपने निदेशक के मार्गदर्शन में इस जनकल्याणकारी ESIC योजना को जन जन तक पहुंचाने के लिए कटिबद्ध है।