logo

झारखंड : रांची से गुमला आने-जाने पर भी वाहन चालकों को टोल टैक्स देना होगा

TOLLL.jpg

रांचीः
रांची से गुमला आना जाना अब आपको महंगा पड़ेगा। अब आपको इस सड़क मार्ग  से गुजरने पर टोल टैक्स देना होगा। रांची से बेड़ो तक फोर लेन सड़क दो साल पहले बनी थी। इसमें अब जाकर टोल टैक्स की वसूली होगी। बेड़ो के पहले सेमरा के पास टोल प्लाजा बनाने की योजना है। अब यहां पर टोल प्लाजा स्थापना के लिए जमीन दी जा रही है। एनएचएआइ अधिकारियों ने बताया कि दो-तीन माह में टोल प्लाजा बन जायेगा। इसके बाद टोल वसूली के लिए कंपनी को आमंत्रित किया जायेगा। 


ग्रामीणों की आपत्ति से नहीं बन सका टोल 
सेमरा में टोल प्लाजा बनने के बाद बेड़ो जाने में भी टैक्स लगेगा। इस रूट से लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, छत्तीसगढ़, ओड़िशा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र आदि क्षेत्रों में जानेवाले वाहनों को टैक्स देना होगा। अभी पलमा से गुमला तक फोर लेन सड़क का काम हो रहा है। जब यह फोरलेन हो जाएगी तो पलमा से गुमला के बीच भी टोल प्लाजा बनेगा। रांची से पलमा तक फोर लेन सड़क बनाने के दौरान ही टोल प्लाजा स्थापित करने के लिए सेमरा में जमीन चिह्नित की गयी थी। लेकिन ग्रामीणों की आपत्ति के कारण इसे नहीं बनाया जा सका।