logo

जमशेदपुर : हर घर कॉपी, हर हाथ कलम अभियान का आयोजन,  कुणाल षाड़ंगी ने बच्चों को बांटी शैक्षणिक सामग्री

kjuahfuiqe.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री स्व. रामदास सोरेन की स्मृति में शुरू किये गए हर घर कॉपी, हर हाथ कलम अभियान का दूसरा कार्यक्रम रविवार को भोजपुर कॉलोनी, बारीडीह बस्ती स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और बच्चों ने भाग लिया। बच्चों के बीच कॉपियां, कलम और अन्य शैक्षणिक सामग्री वितरित की गईं। उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना की और बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए इसे महत्वपूर्ण कदम बताया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बहरगोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि स्व. रामदास सोरेन का सपना था कि झारखंड का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। यह अभियान उनके विचारों को साकार करने का प्रयास है और इसे आगे भी निरंतर जारी रखा जाना चाहिए। इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सागेन पूर्ति, पूर्व नगर अध्यक्ष दलगोविंद लोहरा, झारखंड युवा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष विक्टर सोरेन, अरुण सिंह राजा, विष्णु प्रधान, डी. रवि, रोहित लोहरा, प्रहलाद लोहरा, आशीष मिश्रा, प्रीतम हेम्ब्रम, शुभम कुमार, अभय पांडे, राकेश दास, विष्णु नाग, सहित कई कार्यकर्ता और युवा मौजूद रहे।
अभियान के संयोजक अंकित सिंह ने कहा कि स्व. रामदास सोरेन केवल एक जननेता ही नहीं, बल्कि शिक्षा के सच्चे प्रहरी थे। उन्होंने सदैव झारखंड के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का सपना देखा। उनका जाना हमारे लिए व्यक्तिगत क्षति है, परंतु उनके विचार और उनके सपनों को आगे बढ़ाना ही हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इसी उद्देश्य से यह अभियान शुरू किया गया है और हम इसे गांव गांव, बस्ती-बस्ती तक पहुंचकर जन-आंदोलन का रूप देंगे।



 

Tags - latest jharkhand News jharkhand News updates Jamshedpur updates in hindi latest Jamshedpur news Jamshedpur updates Jamshedpur news in hindi Jamshedpur News updates latest Jamshedpur News Jamshedpur News in hindi Jamshedpur News updares Jamshedpu