logo

पाकुड़ में उत्पाद विभाग की छापेमारी, अवैध शराब बरामद, आरोपी मौके से फरार

bvajhlbeg.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रामनवमी, ईद एवं सरहुल पर्व के मद्देनज़र पाकुड़ जिला प्रशासन के निर्देशानुसार अवैध मद्यपान, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे सतत अभियान के तहत उत्पाद विभाग द्वारा बुधवार देर रात कार्रवाई तेज कर दी गई। इसी क्रम में अवर निरीक्षक उत्पाद विक्रम कुमार शाह के नेतृत्व में रद्दीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भुवन शाह (ग्राम श्रीरामगड़िया) एवं हावित हांसदा (ग्राम हुलियापाथर) की दुकानों में छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान दोनों दुकानों से कुल 6 लीटर अवैध विदेशी शराब एवं 5.20 लीटर बियर बरामद की गई। छापेमारी के दौरान दोनों अभियुक्त मौके से फरार हो गए। इस संबंध में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पर्वों के दौरान अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा तथा इसमें संलिप्त पाए जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Tags - Pakur illegal liquor raid Illegal alcohol seizure India Excise raid in Pakur district Pakur police raid news Illegal liquor crackdown Jharkhand Alcohol smuggling case India Festival security crackdown India Excise inspector Vikram Kumar Shah