logo

परिवारवादी दल लोकतंत्र पर कलंक, इन्हें मिटाना जरूरी -बाबूलाल मरांडी

babulal_in10.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता बाबूलाल मारंडी ने परिवारवादी दलों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि परिवारवादी दल लोकतंत्र पर कलंक हैं। इन्हें मिटाना ज़रूरी है। अगले चुनाव में जनता अयोग्य परिवारवादियों को निकाल बाहर करेगी। परिवारवादी दलों ने अपने योग्य, अनुभवी और संघर्षशील नेताओं को आगे नहीं किया। अगर किया होता तो आज तस्वीर कितनी अलग होती। जैसे यूपी में मुलायम सिंह ने, बिहार में लालू यादव ने और झारखंड में शिबू सोरेन ने अपने किसी दूसरे अनुभवी, जुझारू साथी को गद्दी सौंप दी होती या उन्हें आगे बढ़ा दिया होता तो राज्य का कुछ भला हो गया होता।


सीएम को बताया अयोग्य और अहंकारी
झारखंड के संदर्भ में मेरा मानना है कि स्टीफन मरांडी, दिवंगत साईमन मरांडी, लोबिन हेम्ब्रम जैसे कई अनुभवी आंदोलनकारी ज़मीन से जुड़े नेता थे। जो शिबू के साथी रहे लेकिन जब गद्दी सौंपने की बात आई तो उन्हें किनारे लगा लिया। गद्दी अपने अयोग्य, अहंकारी, अल्पज्ञानी एवं सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए नालायक बेटे हेमंत को नेतृत्व थमा दिया। परिणाम सामने है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N