logo

Jharkhand Weather Upadate : विदा हुआ मिचौंग, कल से खिलेगी धूप; झारखंड में गिरेगा रात का पारा

dhoop.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में चक्रवात मिचौंग का असर खत्म हो गया है। आसमान से बादल छट गए हैं। मौसम साफ हो चुका है। राज्य में पिछले 24 घंटे में अच्छी बारिश हुई है। जिस कारण अधिकतम तापमान में 6 डिग्री तक गिरा है। राज्य में लगातार हुई से अधिकांश शहरों में ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार अब राज्य में तूफान मिचौंग का असर खत्म हो गया है। लेकिन रात में पारा और गिरेगा जिससे कनकनी बढ़ेगी।


तूफान का असर राज्य के हर हिस्से रहा
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान अच्छी बारिश हुई। इस तूफान का असर राज्य के हर हिस्से में हुआ है। सबसे अधिक बारिश कोल्हान जिले में हुई। सरायकेला- खरसावां में 75.4 मिमी हुई। जमशेदपुर में 60.5 मिमी बारिश हुई। रांची में 23.5 मिमी बारिश हुई। 
अधिकांश शहरों में सर्दी बढ़ी
2 दिन लगातार हुई बारिश ने राज्य के अधिकांश शहरों में सर्दी काफी बढ़ा दी है। गोड्डा को छोड़कर सभी जिलों के अधिकतम व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से नीचे है। राज्य में अधिकतम अपने सामान्य तापमान से सात डिग्री नीचे चल रहा है। न्यूनतम तापमान भी नीचे जा रहा है, जिससे ठंड बढ़ी है। शहरों के तापमान की बात करें तो रांची 17.6,जमशेदपुर 19.8, रामगढ़ 18.0, गढ़वा 18.3, बोकारो 18.4 डिग्री रहा। 


आलू और धान पर बेमौसम बारिश का असर
राज्य में हुए इस बेमौसम बारिश का असर खेती पर हुआ है। कटाई के बाद खेत में ही पड़े धान की फसल बराबद हो गई। आलू पर इस बारिश का असर होगा। रांची कृषि पदाधिकारी रामा शंकर सिंह ने बताया कि धान की वैसी फसल जिन्हें काटकर किसानों ने खेत में ही सूखने के लिए छोड़ दिया था, वह दो दिनों की वर्षा से खराब हो गया होगा। सब्जियों की बात करें तो आलू को इस बारिश से नुकसान होगा और आलू की फसल में बीमारियों का प्रकोप बढ़ने की संभावना है। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग शुक्रवार तक मौसम और वर्षा की स्थिति का आकलन करेगा उसके बाद हुई क्षति की पूरी जानकारी हो पाएगी।