logo

लोहरदगा में 2 किसानों की वज्रपात से मौत, हादसे के वक्त खेत में काम कर रहे थे दोनों 

thunder3.jpg

लोहरदगा 
लोहरदगा जिले के कैरो थाना क्षेत्र के अलग-अलग 2 गांवों में वज्रपात से 2 किसानों की मौत हो गयी। मृतक किसानों की पहचान गजनी गांव के 52 वर्षीय जतरु उरांव और हनहट गांव के नितेश सिंह के रूप में हुई हैं। जब यह हादसा हुआ तब, दोनों अपने-अपने खेत में काम कर रहे थे। घटना के बाद परिजनों में मातम फैल गया है। दोनों के शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लोहरदगा भेज दिया है। कैरो प्रखंड के अंचलाधिकारी छंदा भट्टाचार्य ने कहा कि दोनों को आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से सरकारी मुआवजे की राशि दी  की जाएगी। 


गौरतलब है कि लगातार हो रही वज्रपात से मौत ने एक बार फिर कहर बरसया है। मिली खबर के मुताबिक मृतक जतरु उरांव गजनी गांव में अपने खेत में काम कर रहा था जब व्रजपात से उसकी जान चली गई। वहीं दूसरी ओर नितेश सिंह भी हनहट गांव में अपने खेत में काम कर रहा था जब वह आसमानी बिजली की चपेट में आया। आनन-फानन में उसे पास के मांडर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही दोनों के परिवार का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। 


वहीं घटना की खबर सुनते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लोहरदगा भेज दिया। कैरो प्रखंड के अंचल अधिकारी छंदा भट्टाचार्य ने जानकारी देते हुए कहा कि पीड़ित परिवारों को आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से सरकारी मुआवजे की राशि दी जायेगी। इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 


 

Tags - LightningDEATHJharkhand News