logo

साइबर ठगों के निशाने पर झारखंड के किसान, कृषि मंत्री का सचिव बनकर मांग रहे पैसा 

shilpi_tirky.jpg

द फॉलोअप डेस्क

साइबर अपराधी झारखंड सरकार की योजनाओं के नाम पर गव्य किसानों को ठगने की कोशिश कर रहे हैं। जिला गव्य विकास विभाग ने सतर्क होकर सदर थाना में मामला दर्ज कराया है। ठगों ने कृषि मंत्री के सचिव बनकर किसानों से योजना स्वीकृत होने की बात कही और लाभ के लिए पहले भुगतान करने को कहा। विभाग ने इसे साइबर ठगी बताते हुए सतर्क रहने की अपील की है। जिला गव्य विकास पदाधिकारी राज नारायण सास्वत ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को जिले के कुछ गव्य किसानों को मोबाइल नंबर 7063219301 और व्हाट्सएप नंबर 9038197598 से कॉल कर ठगों ने स्वंय को झारखंड सरकार की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के सचिव मनोरंजन कुमार बताया।

Tags - Jharkhand Agriculture Minister Shilpi Neha Tirkey cyber fraudsters are demanding money from farmers by posing as the minister's PA in the name of getting schemes approved