logo

18 साल के लड़के ने फांसी लगाकर जान दी, सदमे में पिता की भी मौत; गांव में मातम

ेपोन19.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
राहे थाना क्षेत्र के लोवाहातू गांव में एक घर से पिता-पुत्र का शव एक साथ निकला। बताया जाता है कि 18 वर्षीय वरुण कुमार महतो ने शुक्रवार की रात अपने घर में सी लगा ली। शनिवार की सुबह पुत्र की मौत की जानकारी मिलने पर सेवा सदन अस्पताल में भर्ती 55 वर्षीय पिता दयाराम महतो की सदमे से मौत हो गई। सूचना मिलने पर राहे पुलिस गांव पहुंचकर वरुण के शव को कब्जे में लेकर रिम्स में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। 


परिजनों का कहना है कि वरुण कुछ दिनों से तनाव में था, संभवत इसलिए उसने फांसी लगा ली। शनिवार की देर शाम दोनों शवों का गांव के श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। वरुण घर का इकलौता चिराग था, पुत्र और पति की मौत के बाद वरुण की मां कैकेयी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

 
बता दें कि लोवाहातू गांव निवासी दयाराम महतो रांची के सेवा सदन में भर्ती था। वह एक सप्ताह से बीमार था। पुत्र वरुण की मौत की सूचना मिलने पर सदमे में अस्पताल में ही दयाराम महतो ने दम तोड़ दिया। इसके बाद दयाराम का शव गांव लाया गया और पोस्टमार्टम के बाद वरुण का भी शव गांव लाया गया। घटना के बाद वरुण की मां कैकेयी देवी गुमसुम हो गई है उसकी एक बेटी है जो शादीशुदा है और अपनी ससुराल में रहती है।