logo

झारखंड : गोड्डा में तूफान के दौरान पेड़ गिरने से पिता-पुत्र की मौत

godda1.jpg

गोड्डा :
झारखंड के गोड्डा में गुरुवार की शाम आए तूफान ने काफी क्षति पहुंचाई है। तूफान के कारण कई लोगों के घरों को भी नुकसान हुआ है,इसके अलावा कई जगह पर पेड़ भी गिरे है। गोड्डा में कॉलेज हाट के पास तूफान के कारण पेड़ गिरने से पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई।

दुकान समेट घर जाने कि तैयारी कर रहे थे दोनो 

घटना गुरुवार की है, जब गोड्डा कॉलेज हाट में बाजार लगा हुआ था। इसी बीच भारी तबाही लिए तूफान आ गया। तूफान इतना तेज था की उसकी वेग से कई पेड़ गिर गए। तेज़ बारिश और आंधी के कारण रामविलास और उनका बेटा किशन अपनी दुकान समेटने में लग गए थे।

उन्हें तो इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि ये तूफ़ान उनकी जान ले लेगा। तेज हवा के कारण पेड़ सीधे उन दोनों के ऊपर जा गिरा। तेज आंधी के कारण जब तक स्थानीय लोग वहां पहुंचे किशन दम तोड़ चुका था। हालांकि रामविलास की सांसे तब भी चल रही थी। जिसके बाद उन्हें सदर अस्पताल ले जाने के क्रम में उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

मृतक के घर कोई कमाने वाला नहीं बचा
जानकारी के अनुसार मृतक की पुत्री रीमा ने बताया कि उनका घर गोड्डा के पांडुबथान के नजदीक कुमरडीह में हैं और उनके पिता हाट के दिन सब्जी बेचने यहां आया करते थे। घर में रामविलास महतो के अलावा कोई कमाने वाला नही था। मृतक के दो बेटी और एक बेटा है।