चक्रधरपुरः
चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के इंद्कांटा गांव में एक दिल दहलाने वाली घटना घटी है। यहां एक सनी की पिता ने अपने दो बच्चों की हत्या कर दी है। एक बच्चे का गला दबाकर तो दूसरे को डंडे से मारकर उसकी हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद में आकर व्यक्ति ने वारदात को अंजाम दिया। दोनों बच्चों की हत्या के बाद शख्स ने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। पूरे इलाके में इस घटना के बाद सनसनी फैल गयी है। वहीं परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक साथ तीन लोगों की मौत पर पूरे गांव में हड़कंप मचा है
