logo

RIMS में चाय पीते ही बेहोश हुई महिला डॉक्टर, क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती, जांच करने पहुंची पुलिस

rimss1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राजधानी रांची स्थित रिम्स में आज महिला एवं प्रसूति रोग विभाग की एक महिला डॉक्टर अरुणा चाय पीने के तुरंत बाद अचानक बेहोश हो गईं। घटना के बाद उन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां से अब उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट में शिफ्ट कर दिया गया है। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। इस मामलें में पुलिस भी अस्पताल में जांच करने पहुंच गई है। 
मिली जानकारी के अनुसार, कई चिकित्सकों ने कैंटीन से चाय मंगवाई थी। सबसे पहले डॉक्टर अरुणा ने चाय पी, जिसके बाद वह अचानक बेहोश हो गईं। रिम्स प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। फिलहाल डॉक्टर अरुणा की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। बता दें कि डॉक्टर अरुणा पीजी फर्स्ट ईयर की छात्रा हैं। उन्होंने 2023 में एमबीबीएस पूरा किया था और वर्तमान में गायनोकॉलजी विभाग में कार्यरत हैं।



 

Tags - latest RIMS News Rims News Updates latest RIMS Rims Doctor fainted after having tea latest RIMS News Rims updates latest Rims Updates latest updates Rims latest jharkhand News Jharkhand News Updates jharkhand News updates latest TranchI news r