logo

जमशेदपुर से महिला तस्कर गिरफ्तार, 10 से 15 हजार में बच्चियों को बेचने का करती थी काम

789898.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के जमशेदपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पुलिस ने एक महिला को नाबालिग लड़कियों को बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला का नाम निशू तियू है। निशू को पुलिस ने शनिवार को परसुडीह लोको कॉलोनी में बच्चियों को बेचने के मामले में पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक, निशू ने पूछताछ के दौरान यह स्वीकार किया कि वह इस अपराध में शामिल रही है। साथ ही बताया कि उसका काम लड़कियों को रांची में अंजलि कच्छप के पास पहुंचाना था, जिसके बदले उसे 10 से 15 हजार रुपये मिलते थे। कैसे हुई निशू और अंजलि की मुलाकात
मिली जानकारी के अनुसार, निशू की मुलाकात रांची की अंजलि कच्छप से दिल्ली में हुई थी, जहां वह पहले काम करती थी। वहीं से दोनों ने मिलकर इस घिनौने धंधे को शुरू किया। निशू अंजलि कच्छप को लड़कियों को लाकर देती थी और इसके बदले में उन्हें यात्रा का खर्च और कुछ पैसे मिलते थे। 

इस संबंध में बताया गया कि पुलिस ने निशू तियू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। साथ ही अब अंजलि कच्छप की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने जानकारी दी कि हाल ही में अंजलि कच्छप एक बच्ची को दिल्ली ले जा रही थी, लेकिन रेल पुलिस ने संदेह होने पर उसे पकड़ लिया। हालांकि, आरोपी महिला फरार हो गई। इस दौरान बरामद बच्ची को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Tags - Jamshedpur Police Arrested Female Smuggler Sell Girls Crime News Jharkhand News Latest News Breaking News