logo

FIH हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर 2024 : CM हेमंत सोरेन को समापन समारोह में शामिल होने का आमंत्रण 

CM_11.jpeg

रांची 

सीएम हेमंत सोरेन (Hemant soren) को रांची में हो रहे FIH हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर 2024 के समापन समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। सीएम को आमंत्रण देने के लिए आज विकास आयुक्त  अविनाश कुमार, खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक सुशांत गौरव और हॉकी इंडिया के महासचिव  भोलानाथ सिंह उनके आवासीय कार्यालय पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने FIH हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर 2024 के समापन समारोह में शामिल होने के लिए सीएम सोरेन को मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम आने का आमंत्रण दिया।

झारखंड की 4 खिलाड़ी टूर्नामेंट में ले रही हैं हिस्सा
बता दें कि रांची के हॉकी प्रेमियों के लिए ये टूर्नामेंट खास होने वाला है क्योंकि वे झारखंड की 4 बेटियों को विरोधियों से दो-दो हाथ करते हुए लाइव देखेंगे। ओलंपिक क्वालीफायर खेल रही टीम इंडिया में झारखंड की स्टार खिलाड़ी सलीमा टेटे, निकी प्रधान, संगीता कुमारी और ब्यूटी डुंगडुंग शामिल हैं। यह लगातार दूसरी बार होगा जब रांची के दर्शक झारखंड की बेटियों को स्टेडियम में स्टिक से कमाल करते देखेंगे। ब्यूटी डुंगडुंग पिछले टूर्नामेंट में चोटिल होने की वजह से नहीं खेल पाई थी लेकिन इस बार उनका जादू भी दिखेगा। हां, टीम इंडिया को 300 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले खेल चुकी अनुभवी वंदना कटारिया की कमी जरूर खल सकती है।