logo

गुमला में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान तेज, 92.95% लोगों को खिलाई गई दवा

jkmry8i.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गुमला जिले में फाइलेरिया उन्मूलन के उद्देश्य से चल रहे Mass Drug Administration (MDA) अभियान के अंतर्गत अब तक जिले में 92.95% लोगों को दवा खिलाई जा चुकी है। शेष छूटे हुए लाभार्थियों तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर जिला प्रशासन के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष मॉप-अप गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इस क्रम में टीमों द्वारा हाई प्रायोरिटी गांवों, रिफ्यूजल पॉकेट तथा ऐसे समुदायों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जहां पर्व-त्योहार या अन्य कारणों से कुछ लोगों ने अब तक दवा का सेवन नहीं किया है। इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य कर्मियों के माध्यम से घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करते हुए दवा खिलाने का कार्य किया जा रहा है।
विशेष रूप से ऐसे गांव, जहां पहले फाइलेरिया के मरीज पाए गए हैं, वहां अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए टीमें पुनः भ्रमण कर छूटे हुए लाभार्थियों को दवा खिलाने का प्रयास कर रही हैं, ताकि संक्रमण की श्रृंखला को प्रभावी रूप से रोका जा सके। इस अभियान के सफल क्रियान्वयन में सहयोगी संस्थाओं का भी महत्वपूर्ण योगदान मिल रहा है। पीरामल फाउंडेशन की टीम समुदाय स्तर पर जागरूकता, समन्वय और दवा सेवन सुनिश्चित कराने में सक्रिय सहयोग दे रही है। राज्य द्वारा निर्धारित समयसीमा के भीतर जिले में 100% कवरेज सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित विभाग और टीमें पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। इसके लिए लगातार मॉनिटरिंग, फील्ड विजिट और सामुदायिक संवाद के माध्यम से अभियान को गति दी जा रही है। जिला प्रशासन ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए एमडीए के तहत दी जा रही दवा का सेवन अवश्य करें और अभियान को सफल बनाने में सहयोग दें।

 

Tags - Gumla Filariasis Elimination Campaign Filariasis Eradication Program Jharkhand Mass Drug Administration MDA Gumla Filariasis Prevention India MDA Campaign Coverage Gumla Filariasis Awareness Program Jharkhand Filariasis Prevention Medicine Distribut