logo

गुमला में वाहन जांच अभियान, 5 लाख रुपये से अधिक वसूला गया जुर्माना

Gumla_transport_news.jpg

गुमला
गुमला में आज प्रशासन ने सड़क सुरक्षा को लेकर सीलम बायपास मार्ग पर जागरूकता और वाहन जांच अभियान चलाया. इस अभियान में नियमों की अनदेखी करने वाले वाहनों से कुल 5,05,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया. इस अभियान के दौरान कई दोपहिया वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर पाए गए जो तेज आवाज से बुजुर्गों और मरीजों को असुविधा पहुंचाते है. डीटीओ ज्ञान शंकर जायसवाल ने शालीनता से युवाओं को समझाया कि असली 'स्वैग' शोर मचाने में नहीं, बल्कि सुरक्षित चलने में है. मौके पर ही इन साइलेंसरों को बदलकर मानक साइलेंसर लगाए गए.

इसके अलावा भारी मालवाहक वाहनों के चालकों से आग्रह किया गया कि वे क्षमता के अनुसार ही माल लादें. वहीं डीटीओ ने वाहन चालकों को याद दिलाया कि वैध बीमा, फिटनेस और ड्राइविंग लाइसेंस रखना उनके अपने कानूनी और आर्थिक हित में है. जिनके पास दस्तावेजों की कमी थी, उन्हें भविष्य के लिए जागरूक किया गया. अभियान के दौरान डीटीओ ने चालकों को समझाया कि उद्देश्य आपको परेशान करना या दंडित करना बिल्कुल नहीं है. हमारी चिंता बस इतनी है कि आप सुबह जिस मुस्कुराहट के साथ घर से निकलते हैं, शाम को उसी सुरक्षित तरीके से अपने परिवार के पास वापस लौटें. यातायात के नियम हमारे बंधन नहीं, बल्कि हमारे जीवन के सुरक्षा कवच हैं.

 

Tags - Vehicle checking in gumla fine colleted more than 5 lakh latest Gumla news Gumla news updates latest Gumla updates Gumla Vehicle Checking News Vehicle Checking news in gumla