logo

रांची : फिरायालाल पब्लिक स्कूल में 11वीं के छात्रों के लिए वित्तीय साक्षरता पर कार्यशाला आयोजित

firaya.jpg

द फॉलोअप डेस्क
फिरायालाल पब्लिक स्कूल रांची के 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए सोमवार, 22 सितंबर को वित्तीय साक्षरता पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला की प्रवक्ता वंदना साहू थीं, जिन्होंने विद्यार्थियों को धन संबंधित रणनीतियों को समझाया।
वंदना साहू ने अपने सत्र में जीवन यापन की क्षमता के अनुसार रणनीति अपनाने और सकारात्मक नगद प्रवाह बनाए रखने के लिए टिप्स दिए। उन्होंने वित्तीय प्रबंधन, निवेश और आर्थिक लक्ष्य की प्राप्ति के लिए स्पष्ट योजना बनाने पर भी चर्चा की। इसके साथ ही, उन्होंने विद्यार्थियों को सकारात्मक वित्तीय निर्णय लेने और ऐसे कदम उठाने पर जोर दिया जो मूल्यों, सद्गुणों और यथार्थवादी लक्ष्यों के अनुरूप हों।
कार्यशाला में विद्यार्थियों ने व्यक्तिगत और व्यवसायिक विकास के लिए धन संबंधी रणनीतियों को समझा, जिससे उनका भविष्य लाभान्वित होने की संभावना है। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य नीरज कुमार सिन्हा, उपप्राचार्य हनीत मुंजाल और अन्य शिक्षकगण उपस्थित थे। कार्यक्रम की संयोजिका शाईनी सिंह थीं, जबकि धन्यवाद ज्ञापन मोनिका भाटिया ने दिया। विद्यालय प्रबंधन समय-समय पर विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए इस तरह की शैक्षणिक कार्यशालाओं का आयोजन करता रहता है। आज का यह सेशन वित्तीय साक्षरता के क्षेत्र में एक नया कदम था।



 

Tags - latest jharkhand News firayalal school Ranchi Latest firayalal school News ranchi firayalal school latest firayalal school News latest firayalal school Updates latest firayalal school latest jharkhand News jharkhand news updates RanchI news updat