logo

फुटपाथ के दुकानों में लगी आग, लाखों के सामान जलकर राख

आग___.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र में शनिवार अहले सुबह तीन फुटपाथ दुकानों में अचानक भीषण आग लग गई। इस घटना एक लाख रुपये से ज़्यादा की संपत्ति जलकर खाक हो गई है। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। यह घटना बगोदर बाजार अंतर्गत पुराने जीटी रोड के टॉउन हॉल के पास हुई है। इस घटना में तीन दुकानें और उसमें रखे सभी सामान जलकर राख हो गए। बता दें कि पिछले साल सौंदर्यीकरण किए गए बगोदर टॉउन हॉल भी इस आग की चपेट में आ गया था। 
जानकारी के मुताबिक आग कपड़ा एवं फल की दुकानों में लगी है। आग लगते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी गई। वहीं फायरबिग्रेड की टीम को भी सूचना दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने आग पर पूरी तरह से काबू पाया। 
बगोदर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने बताया कि आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। ऐसी आशंका है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। इधर, दुकानों में आग लगने से दुकान संचालकों में मायूसी छाई हुई है। बता दें कि पिछले साल भी बगोदर बाजार में आग लग गई थी। जिससे फुटपाथ पर संचालित 9 दुकानें पूरी तरह से जलकर राख हो गया था।

Tags - jharkhand news jharkhand kahbar jharkhand update bagodar news giridih news giridih khabar