logo

सिमडेगा कॉलेज की पहाड़ी में लगी आग, आसपास के इलाके में खतरा बढ़ा

gnkryu1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
सिमडेगा शहरी क्षेत्र में स्थित सिमडेगा कॉलेज की पहाड़ी पर आज शाम अचानक आग लग गई। आग लगने से काफी पेड़-पौधे जल गए। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, पहाड़ी पर किसी असामाजिक तत्व ने आग लगाई। पहाड़ी के पास आबादी क्षेत्र भी होने के कारण आग आबादी तक फैलने का खतरा उत्पन्न हो गया है। आग की लपटें तेजी से बढ़ रही हैं और धीरे-धीरे पहाड़ी में फैलते हुए सिमडेगा कॉलेज भवन तक पहुंचने लगी हैं। यदि आग पर जल्द काबू नहीं पाया गया, तो कॉलेज भवन के साथ-साथ पहाड़ी के नीचे स्थित आबादी क्षेत्र भी आग की चपेट में आ सकते हैं।

Tags - Simdega College hill fire Fire in Simdega urban area Simdega hill blaze Simdega College campus fire Trees and vegetation burning Simdega Arson in Simdega College hill Emergency in Simdega college hill fire Fire hazard near Simdega college Simdega