खूंटी
झारखंड के खूंटी जिले में अपराधियों ने सड़क घेरकर लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। मुरहू थाना क्षेत्र में घात लगाए बैठे बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी, जब उसने रुकने के बजाय वहां से भागने की कोशिश की। घायल युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, गुरमी गांव निवासी विश्वनाथ महतो रविवार को मेला देखकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए चार सशस्त्र अपराधियों ने उनका वाहन रोकने का प्रयास किया। बदमाश सड़क पर वाहनों को रोककर लूटपाट की योजना बना रहे थे।
.jpeg)
भागने की कोशिश पर चलाई गोली
विश्वनाथ महतो ने स्थिति को भांपते हुए वाहन की रफ्तार बढ़ा दी और मौके से निकलने का प्रयास किया। इससे बौखलाए अपराधियों ने पीछे से फायरिंग कर दी। एक गोली उनकी जांघ में लगी और आर-पार हो गई। घायल होने के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और किसी तरह सुरक्षित स्थान तक पहुंच गए। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें तुरंत खूंटी सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद निगरानी में रखा है।
घटना की सूचना मिलते ही मुरहू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पीड़ित के बयान के आधार पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं और इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है।
.jpeg)