logo

जमशेदपुर के सोनारी में दिनदहाड़े फायरिंग, 2 युवक घायल

jamshedpur_firing.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जमशेदपुर के सोनारी में दिनदहाड़े फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है। इस घटना में अभय और सूर्या हेंब्रम नामक युवक के घायल होने की खबर है। फायरिंग की इस घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। वहीं घायलों को टाटा मेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।


क्या है पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार बिष्टुपुर स्थित सीएच एरिया में मंगलवार की दोपहर आरोपी आकाश सिंह उर्फ बाटला ने अभय गोप और सूर्य हेंब्रम नाम के दो युवकों मार दी। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों के इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी आकाश सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नाकेबंदी कर बाटला को हथियार के साथ धर दबोचा। फिलहाल पुलिस बाटला से पूछताछ कर रही है। खबर लिखने तक फायरिंग के कारणों की जानकारी नहीं मिल पायी है। बताया जा रहा है कि घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है।
 

Tags - jharkhand newsJamshedpur newscrime newsfiring news