logo

Ranchi : राजधानी में होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर 

goli10.jpg

रांचीः 

राज्य में अपराधियों का दुस्साहस बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन बड़ी से बड़ी घटना को अंजाम दिया जा रहा है। कभी किसी महिला को आग के हवाले कर दिया जा रहा है तो कभी  किसी को भी गोली मार दी जा रही है। हर दिन लूट की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। इसी बीच एक होटल संचालक को अपराधियों ने गोली मारी है। राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र में एक होटल संचालक पर अज्ञात अपराधी ने फायरिंग की है। होटल संचालक का नाम जितेंद्र महतो है।


पुलिस जांच में जुटी 
बताया जा रहा है कि रविवार देर रात जब वह अपने होटल को बंद कर अपने घर जा रहे थे उसी वक्त इस घटना को अंजाम दिया गया। फिलहाल जितेंद्र की हालत गंभीर है। उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया है। जितेंद्र महतो का इलाज चल रहा है वही पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है। बरियातू थाना की पुलिस और सदर थाना की पुलिस मिलकर घटना की जांच कर रही है। 


3 गोली लगी है
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि जितेंद्र महतो का एक भोजनालय बरियातू थाना क्षेत्र में है। वह होटल बंद कर जब गैस गोदाम गली में पहुंचा तो बाइक सवार अपराधियों ने उसे घेर लिया और फायरिंग शुरू कर दी। जितेंद्र महत्व को तीन गोली लगी है। अपराधी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।