logo

कांके, चांदनी चौक में आदिवासी युवक पर फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस 

FIRING1812.jpg

रांची 
राजधानी रांची में आज एक आदिवासी युवक पर फायरिंग किये जाने की सूचना है। मिली खबर के मुताबिक युवक का नाम राजेश मुंडा है। उन पर दो गोलियां चलाई गयी है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। पुलिस ने बताया है कि राजेश मुंडा को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारी है। गोली पैर में लगी है और मुंडा फिलहाल खतरे से बाहर बताये जाते हैं। अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा है। कांके थाना की पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। 


 

Tags - FiringTRIBALJharkhand News