logo

रांची में अस्पताल के बाहर फायरिंग, इलाके में हड़कंप

बीआईटी_मेसरा.jpg

द फॉलोअप डेस्क

रांची स्थित बीआईटी मेसरा ओपी क्षेत्र में विकास हॉस्पिटल के सामने कुछ बाइक सवार अपराधियों के द्वारा बीते बुधवार की शाम 5 बजे ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है कि राहुल सिंह गैंग द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। इस घटना से अस्पताल और उसके आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। वहीं, इस घटना की जानकारी मिलते ही बीआईटी मेसरा ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की टीम के द्वारा उस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरा फुटेज निकाली गई, जिसमें अपराधियों के रामगढ़ रोड की ओर भागने की बात सामने आई है।

हालांकि, गोलीबारी की इस घटना में किसी को हताहत होने की सूचना नहीं है। बहरहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस  ये आशंका जाहिर कर रही कि राहुल सिंह गैंग द्वारा रंगदारी मांगने के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया होगा।  वहीं, पुलिस द्वारा अस्पताल प्रबंधन से पूछताछ में  पता चला कि किसी भी गैंग द्वारा धमकी देने या रंगदारी मांगने से इंकार किया गया है।

हालांकि, पूछताछ में पता चला कि धमकी अस्पताल के ठीक बगल में स्थित कार शोरूम के मालिक को दी गई थी। राहुल सिंह गैंग की ओर से सोशल मीडिया पर एक प्रेस रीलिज जारी कर शोरूम के संचालक को धमकी दी गई थी। जिसमें ये साफ-साफ लिखा हुआ था कि अगर गैंग से मैनेज नहीं किया गया तो अगली बार गोली उन्हें और उनके परिवार पर चलेगी।

Tags - Ranchi firing BIT Mesra OP area Vikas Hospital Ranchi hospital firing incident bike-borne criminals Rahul Singh gang gang firing Ranchi CCTV footage Ramgarh Road escape police investigation Ranchi extortion firing gangster threat Ranchi crime