साहिबगंज:
साहिबगंज जिले के मिर्जाचौकी थानाक्षेत्र के उत्तरी करमटोला गांव में रात्रि 8 बजे के करीब करमा पर्व के दौरान फायरिंग की घटना से अफरा-तफरी मच गई। बताया गया कि गांव में महिलाएं और युवतियां करमा पर्व के अवसर पर नृत्य कर रही थीं, इसी दौरान कुछ युवकों द्वारा कथित तौर पर मारपीट और फायरिंग की गई। घटना की सूचना मिलते ही मिर्जाचौकी थाना प्रभारी रूपेश कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

पुलिस को घटनास्थल से मिले 2 खोखे
पुलिस ने घटनास्थल से 2 खोखे बरामद किए हैं। घटना के बाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी अभियान चलाया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा बढ़ा है।
.jpeg)
फायरिंग की घटना से ग्रामीणों में भय
बताया जा रहा है कि करमा पर्व के दौरान महिलाओं और बच्चियों के नृत्य कार्यक्रम में फायरिंग की घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश और भय का माहौल बन गया था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है घटनास्थल का जायजा लेते हुए साक्ष्य जुटाए। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल लोगों की पहचान और उनकी भूमिका की जांच की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।