logo

2 जनवरी को झारखंड आएंगे गुलाम अहमद मीर, झारखंड कांग्रेस प्रभारी बनने के बाद पहला दौरा 

2 जनवरी को झारखंड आएंगे गुलाम अहमद मीर, झारखंड कांग्रेस प्रभारी बनने के बाद पहला दौरा 

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर का पहला झारखंड दौरा होने वाला है। 2 जनवरी को प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर झारखंड आने वाले हैं। इस दौरे के दौरान गुलाम अहमद मीर कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे। जिला अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। इसके साथ ही प्रदेश प्रभारी से भी मुलाकात करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस प्रदेश प्रभारी  2 जनवरी के दोपहर रांची पहुंचेंगे। उनके आने को लेकर कांग्रेस नेताओं को काफी उत्साह है।


23 दिसंबर को मिला था कमान
गौरतलब है कि 23 दिसंबर को झारखंड कांग्रेस में बड़ा फेरबदल हुआ था। झारखंड कांग्रेस प्रभारी पद से अविनाश पांडेय को हटाकर जीए मीर को नियुक्ति किया गया था। इसके साथ ही अविनाश पांडेय को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया। इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस के लिए 17 प्रवक्ताओं के नाम की भी घोषणा की है जिसमें 15 नए नाम शामिल है।